देश की खबरें | दिल्ली : अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में दो की मौत, एक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इलाके में दो अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 23 अगस्त पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इलाके में दो अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार को हुई थी और पीड़ित जेजे कॉलोनी, बक्करवाला के निवासी थे।

घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मंगल (60) और जोगिंदर (42) को मृत घोषित कर दिया, जबकि मोहन लाल (62) का इलाज चल रहा है।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) समीर शर्मा ने बताया कि अपराध शाखा और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के दलों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मौके से छह खाली कारतूस व तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। सड़क के प्रवेश द्वार पर हमलावरों में से एक का हेलमेट भी मिला है।

शर्मा के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में 25 से 28 साल की उम्र के दो लोगों को बक्करवाला गांव से रात नौ बजकर पांच मिनट पर आते हुए और फिर कुछ देर बाद वापस भागते हुए देखा गया।

उपायुक्त ने बताया कि उनमें से एक ने काली टोपी पहन रखी थी और दूसरे ने सिर पर मफलर बांध रखा था।

पुलिस ने मुंडका थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास) और 34 (सामान्य इरादा) व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने कहा कि प्राथमिकी में धारा-120बी (आपराधिक साजिश की सजा) भी जोड़ी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Bangladesh Election Result 2026 LIVE: बांग्लादेश चुनाव 2026 बीएनपी को प्रचंड बहुमत, तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनने को तैयार; जमात-ए-इस्लामी को बड़ा झटका

\