देश की खबरें | दिल्ली : बीड़ी को लेकर विवाद के बाद एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी दिल्ली में बीड़ी देने से इनकार करने पर एक व्यक्ति की कथित रूप से पिटाई किए जाने और उसके कुछ घंटों बाद पीड़ित की मौत हो जाने के बाद इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 14 मई पश्चिमी दिल्ली में बीड़ी देने से इनकार करने पर एक व्यक्ति की कथित रूप से पिटाई किए जाने और उसके कुछ घंटों बाद पीड़ित की मौत हो जाने के बाद इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, कन्हैया (33) पर सोमवार देर रात हमला किया गया। इससे पहले दोनों आरोपियों ने पीड़ित के पास आकर बीड़ी मांगी लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया था। गुस्साए आरोपियों ने कड़े से उसके सिर पर कई बार वार किया, जिससे वह घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि घायल होने के बावजूद व्यक्ति खुद ही गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल गया जहां उसे चिकित्सा सहायता दी गई और कोई ‘मेडिको-लीगल’ मामला दर्ज किए बिना दिए उसे छुट्टी दे दी गई।

हालांकि, कुछ घंटों बाद पीड़ित की हालत बिगड़ गई और उसे मंगलवार की सुबह अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए कई टीम गठित कीं।

सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने और स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने विनोद (27) और ऑटो चालक अर्जुन (39) को गिरफ्तार कर लिया। विनोद पेशे से रसोइया है और दोनों रघुबीर नगर में रहते हैं।

पुलिस ने बताया कि कन्हैया यहां अर्जुन के घर के बाहर बीड़ी पी रहा था और तभी बीड़ी को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि विनोद और अर्जुन ने मिलकर कन्हैया की पिटाई कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी