देश की खबरें | दिल्ली : 13 लाख रुपये की लूट की झूठी कहानी गढ़ने के आरोप में दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके में 13 लाख रुपये की लूट की झूठी कहानी गढ़ने के आरोप में शिकायतकर्ता सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, चार जुलाई दिल्ली पुलिस ने पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके में 13 लाख रुपये की लूट की झूठी कहानी गढ़ने के आरोप में शिकायतकर्ता सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता सुभाष चंद (22) एक कारोबारी कंपनी में अकाउंटेंट के रूप में काम करता है और वह इस साजिश का मास्टरमाइंड था।

अधिकारी ने बताया, "उसने कथित तौर पर हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी अपने दोस्त विजयपाल (26) के साथ मिलकर लूट की झूठी कहानी रची और नकदी लूटकर भाग गया।"

अधिकारी ने आगे बताया कि मामले की सूचना बृहस्पतिवार को तब मिली जब सुभाष ने पुलिस को फोन कर दावा किया कि बैंक से पैसे निकालने के बाद उससे 13 लाख रुपये लूट लिए गए।

सुभाष ने पुलिस को बताया कि तीन मोटरसाइकिल पर सवार छह अज्ञात लोगों ने फ्लाईओवर पर उस पर चाकू से हमला किया और पैसे लूटकर भाग गए।

एक टीम गठित की गई और जांच के दौरान टीम ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले, लेकिन कोई संदिग्ध गतिविधि या सुभाष का पीछा करते हुए कोई वाहन नहीं मिला।

इसके अलावा, पुलिस ने पाया कि उसकी चोटें सतही थीं और चाकू के हमले से होने वाली सामान्य चोटों की तरह नहीं थीं।

उन्होंने बताया, "पूछताछ करने पर सुभाष ने कबूल किया कि उसने लूट की पूरी साजिश रची थी। उसने राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन पर विजयपाल को नकदी सौंपने और बाद में पुलिस को गुमराह करने के लिए घटना की झूठी सूचना देने की बात स्वीकार की।"

पुलिस ने बताया कि सुभाष जुए में 30 लाख रुपए हार गया था और उस पर यह रकम चुकाने का आर्थिक दबाव था। अपने नुकसान की भरपाई के लिए उसने अपनी कंपनी के खाते से 13 लाख रुपए निकाले और विजयपाल को दे दिए।

उन्होंने बताया क विजयपाल बाइक टैक्सी से भाग गया और बाद में बस में सवार होकर हरियाणा में अपने पैतृक गांव चला गया।

टीम को तुरंत महेंद्रगढ़ भेजा गया, जहां उन्होंने विजयपाल के आवास से पूरी रकम बरामद कर ली।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड