देश की खबरें | दिल्ली: बस्ती में बिजली कनेक्शन काटे जाने के विरोध में तृणमूल सांसद धरने पर बैठे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने सोमवार को यहां ‘जय हिंद’ कैंप में हाल में बस्ती की बिजली काटे जाने के विरोध में धरना दिया।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने सोमवार को यहां ‘जय हिंद’ कैंप में हाल में बस्ती की बिजली काटे जाने के विरोध में धरना दिया।

यह बस्ती बांग्ला भाषी लोगों की बहुलता वाली है।

आठ जुलाई को एक अदालत के आदेश पर दिल्ली पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ पहुंचे अधिकारियों ने इस बस्ती की बिजली काट दी थी। यह अनौपचारिक बस्ती पॉश वसंत कुंज और शहरी गांव मसूदपुर के बीच स्थित है। यहां रहने वाले लगभग 5,000 लोगों में से ज्यादातर ने दावा किया कि वे पश्चिम बंगाल के कूचबिहार से हैं।

तृणमूल के अनुसार, राज्यसभा सांसद सागरिका घोष, सुखेंदु शेखर राय, डोला सेन और साकेत गोखले स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर सोमवार दोपहर तीन बजे से 24 घंटे के धरने पर बैठे हैं।

घोष ने स्थानीय लोगों को बंगाली में संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कल यहां के लोगों ने हमें अपनी समस्याओं के बारे में बताया था। यहां बिजली नहीं है, पानी नहीं है... आज हम धरने पर बैठे हैं। आप अकेले नहीं हैं, हम आपके साथ हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक नया तरीका शुरू किया है, जो भी बंगाली बोलता है उसे बांग्लादेशी कहा जाता है। वे नागरिकता का सबूत मांगते हैं और अगर उन्हें वह पसंद नहीं आता तो लोगों को हिरासत में लेकर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सौंप देते हैं ताकि उन्हें बांग्लादेश भेजा जा सके।’’

हालांकि यह बिजली कटौती अतिक्रमण के एक मामले में अदालत के आदेश के तहत की गई थी, लेकिन स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि उनके साथ बंगाली भाषी होने के कारण भेदभाव किया जा रहा है।

उन्होंने दावा किया कि कुछ महीने पहले दिल्ली पुलिस ने इलाके में सत्यापन किया था और वहां कोई ‘‘बांग्लादेशी या रोहिंग्या’’ नहीं पाया गया।

घोष, राय और गोखले ने रविवार को भी इलाके का दौरा किया था और उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से स्थानीय लोगों को सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\