देश की खबरें | दिल्लीः तीन-वर्षीय बच्ची की अपहरण के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण पश्चिम दिल्ली में एक व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली तीन साल की एक बच्ची को कथित रूप से अगवा कर उससे दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 24 मई दक्षिण पश्चिम दिल्ली में एक व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली तीन साल की एक बच्ची को कथित रूप से अगवा कर उससे दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर बच्ची का शव कापसहेड़ा की सीमा पर स्थित एक नाले से बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान आरोपी ने एक अधिकारी की पिस्तौल छीनकर भागने का प्रयास किया और इस दौरान हुई मुठभेड़ में गोली लगने से वह घायल हो गया।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बच्ची के लापता होने की जानकारी बुधवार शाम को मिली। उन्होंने बताया कि बच्ची के परिजनों ने कापसहेड़ा इलाके से उनकी बेटी को अगवा किये जाने की पुलिस में शिकायत दी।

पुलिस उपायुक्त ने बताया, ''पुलिस की एक टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी शाम छह बजे के करीब घर के बाहर खेल रही थी तभी उनके पड़ोसी ने उसे अगवा कर लिया।''

उन्होंने बताया कि बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर बच्ची और आरोपी को ढूंढने के लिए खोज अभियान शुरू किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली।

उपायुक्त ने बताया, ''सात बजकर पांच मिनट पर एक कैमरे की फुटैज में आरोपी, बच्ची के साथ नाले की ओर जाता हुआ दिखाई दिया। उसी फुटेज में वह सात बजकर 25 मिनट पर बिना बच्ची के अकेले लौटता हुआ दिखाई दिया।''

उन्होंने बताया, ''आरोपी को ढूंढकर रात 11 बजकर 55 मिनट पर हिरासत में ले लिया गया। वह उत्तर प्रदेश के कानपुर जाने वाली बस में बैठा हुआ था।''

अधिकारी ने बताया, ''उससे पूछताछ की गई लेकिन शुरू में उसने अपहरण में किसी भी तरह की भूमिका से इनकार किया। हालांकि लगातार पूछताछ के दौरान वह टूट गया और उसने बच्ची की हत्या कर उसे गुड़गांव और कापसहेड़ा की सीमा पर स्थित एक दलदली नाले में फेंकने की बात कबूल कर ली।''

उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर नाले जाकर तलाशी अभियान चलाया गया। अधिकारी ने बताया कि अपराध एवं फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) टीमों को भी मौके पर बुलाया गया।

अधिकारी ने बताया, ''अंधेरे में एक घंटे से अधिक समय तक चले लंबे तलाशी अभियान के बाद आखिरकार बच्ची का शव नाले से बरामद कर लिया गया।''

अधिकारी ने बताया, ''उस क्षण आरोपी ने मौका देखकर भागने की कोशिश की। उसे पुलिस के एक अधिकारी की सर्विस पिस्तौल छीन ली और हिरासत से भागने का प्रयास किया और इस दौरान टीम पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और उसके गोली लग गयी। उसे तुरंत इंदिरा गांधी अस्पताल ले जाया गया।''

उन्होंने बताया, ''आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और अब वह न्यायिक हिरासत में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।''

पुलिस के मुताबिक, ''पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 363 (अपहरण), 302 (हत्या) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम(पॉक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी