देश की खबरें | दिल्ली: उधार न चुकाने पर व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली में पैसों के विवाद में 38 वर्षीय व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई उत्तरी दिल्ली में पैसों के विवाद में 38 वर्षीय व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों की पहचान चंद्रपाल भाटी (48) और उसके दो दोस्तों विनय भाटी (24) और ओमबीर सिंह भाटी (36) के रूप में हुई है।

उत्तर दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) एम.के. मीना ने कहा, “ पांच जुलाई को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास एक शख्स की हत्या की सूचना कोतवाली थाने को मिली थी। मौके पर एक टीम भेजी गई और मृतक की पहचान गौरव ठाकुर के रूप में हुई, जो रेलवे स्टेशन के पास छोटी दुकानों को पानी बेचता था।”

डीसीपी के मुताबिक, दो टीम गठित की गई तथा 30-35 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई। उन्होंने बताया कि टीम को पता चला कि ठाकुर को आखिरी बार चार जुलाई को चंद्रपाल, विनय और ओमबीर के साथ देखा गया था।

पुलिस के अनुसार, तीनों को रविवार को दिल्ली के सीमापुरी और उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद से पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि तीनों ने दावा किया कि ठाकुर ने चंद्रपाल भाटी से उधार लिए ढाई लाख रुपये वापस नहीं किए थे।

डीसीपी ने बताया कि चंद्रपाल ने अपने साथियों ओमबीर और विनय के साथ मिलकर दो देसी तमंचों का इंतजाम किया और ठाकुर को शराब पीने के लिए बुलाया तथा इसी दौरान चंद्रपाल ने उसकी गर्दन में गोली मार दी और वहां से फरार हो गया।

डीसीपी ने बताया कि उनके पास से दो देसी तमंचे और एक कार बरामद की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Deepika Padukone To Shoot ‘Intense Action Sequence’: दूसरी प्रेग्नेंसी में भी नहीं थमी दीपिका पादुकोण की रफ्तार, ‘राका’ में करेंगी हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड