देश की खबरें | दिल्ली: ‘बेड बॉक्स’ में मिला महिला का शव, पति से रह रही थी अलग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के एक फ्लैट में महिला का शव ‘बेड बॉक्स’ में मिलने के एक दिन बाद शनिवार को बताया कि महिला अपने पति से अलग रह रही थी और उसका अपने माता-पिता से भी कोई संपर्क नहीं था।

नयी दिल्ली, 29 मार्च दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के एक फ्लैट में महिला का शव ‘बेड बॉक्स’ में मिलने के एक दिन बाद शनिवार को बताया कि महिला अपने पति से अलग रह रही थी और उसका अपने माता-पिता से भी कोई संपर्क नहीं था।

पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान पंजाब निवासी अंजू उर्फ ​​अंजलि के रूप में हुई है और उसकी उम्र 30 से 40 साल के बीच है।

पुलिस ने बताया कि उचित सत्यापन और अधिक जानकारी के लिए लुधियाना में रह रहे महिला के माता-पिता से संपर्क किया गया है।

उसने बताया कि दिल्ली के शाहदरा में शुक्रवार को एक फ्लैट में ‘बेड बॉक्स’ में कंबल में लिपटा एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला था। घर के मालिक विवेकानंद मिश्रा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘महिला की पहचान करने के लिए पुलिस की एक टीम को उसके माता-पिता को लाने के लिए लुधियाना भेजा गया है क्योंकि वे बहुत गरीब हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि महिला विवाहित थी और अपने पति से अलग दिल्ली में रहती थी। पति बिहार में रहता है। उन्होंने बताया कि अंजू का अपने माता-पिता से कोई संपर्क नहीं था।

पुलिस ने बताया कि मिश्रा को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया और उससे पूछताछ की जा रही है। उसकी उम्र 55 से 60 वर्ष के बीच है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हम बयानों की पुष्टि करने और अपराध का मकसद जानने की कोशिश कर रहे हैं।’’

पुलिस ने एक बयान में बताया कि विवेक विहार थाने को इलाके में डीडीए फ्लैट से दुर्गंध आने की सूचना मिली थी।

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) प्रशांत गौतम ने बयान में कहा, “जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे घर अंदर से बंद मिला और पिछले दरवाजे के पास खून के निशान थे।”

उन्होंने बताया कि फ्लैट खोलने पर बेड बॉक्स के अंदर एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला, जो कंबल में लिपटा हुआ था।

गौतम ने कहा कि प्रतीत होता है कि महिला शादीशुदा थी, क्योंकि उसने लाल चूड़ियां पहन रखी थीं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हत्या दो से तीन दिन पहले हुई प्रतीत होती है।

सूत्रों ने बताया कि शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मिश्रा बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार दोपहर को फ्लैट में आया था।

पुलिस ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

होरमुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर गोलीबारी

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड