Delhi: सराय रोहिल्ला स्टेशन परिसर में ट्रक ने दुरंतो एक्सप्रेस के इंजन को टक्कर मारी

सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की धुलाई एवं सफाई वाले स्थल पर शुक्रवार को एक ट्रक बीकानेर-सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस के इंजन से टकरा गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Railway

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल : सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की धुलाई एवं सफाई वाले स्थल पर शुक्रवार को एक ट्रक बीकानेर-सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस के इंजन से टकरा गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह घटना पूर्वाह्न 11:37 बजे स्टेशन की 'वाशिंग लाइन' पर उस समय हुई जब ट्रेन किशनगंज रेलवे स्टेशन की तरफ से आ रही थी.

दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, "ट्रक में ट्रेन के पहिए लदे हुए थे, तभी इंजन से उसकी टक्कर हो गई. हादसे में ट्रेन पटरी से नहीं उतरी और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हालांकि टक्कर के कारण ट्रक को नुकसान पहुंचा है." यह भी पढ़ें : जम्मू कश्मीर: उधमपुर के जंगल, राजौरी, पुंछ में फरार आतंकवादियों की तलाश जारी

बयान में कहा गया, "संबंधित अधिकारी स्थिति का आकलन करने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. हालांकि टक्कर के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन अधिकारी मामले पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं." उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा, "मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी