देश की खबरें | दिल्ली: अपहरण और लूट के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने अपहरण और लूट के मामले में एक वर्ष से फरार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 13 जुलाई दिल्ली पुलिस ने अपहरण और लूट के मामले में एक वर्ष से फरार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

आरोपी की पहचान किसन मूरत (45) के रूप में हुई है, जो बाबा हरिदास नगर का निवासी है। पुलिस के अनुसार, वह अगस्त 2024 में नांगलोई में दर्ज मामले का मुख्य साजिशकर्ता था।

एक अधिकारी ने बताया, “इस मामले में उसके तीन सहयोगियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।”

पुलिस के अनुसार, मूरत पहले एक विद्युत वितरण कंपनी में तकनीशियन के रूप में संविदा पर काम करता था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक जौहरी दर्शन को लूटने की साजिश रची थी।

उसने दर्शन को गिरवी रखे गए उसके सोने के गहने को फाइनेंस कंपनी से छुड़वाने में मदद करने का झांसा दिया।

एक अधिकारी ने बताया, “सोना छुड़वाने के बाद मूरत और उसके सहयोगियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर दर्शन को रोका और उसे एक कार में बिठा लिया, इसके बाद उसका सोना और नकदी छीन ली और फिर उसे सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए।”

घटना के बाद मूरत ने खुद को पीड़ित बताकर दर्शन को पुलिस में शिकायत न करने के लिए समझाने की कोशिश की। लेकिन जब दर्शन को शक हुआ और उसने मदद के लिए कॉल किया, तो मूरत मौके से फरार हो गया और छिपकर रहने लगा।

इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई और जांच शुरू की गई।

पुलिस के मुताबिक, मूरत लगातार उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न स्थानों पर अपना ठिकाना बदलता रहा, जिससे उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

अधिकारी ने बताया कि एक विशेष टीम को उसकी तलाश में लगाया गया था। तकनीकी निगरानी के आधार पर जब पता चला कि वह बाबा हरिदास नगर में लौट आया है, तो 11 जुलाई को छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह भी बताया कि मूरत एक अन्य ठगी के मामले में भी संदिग्ध है। मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pahalgam Terror Attack Anniversary: पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर Razdan Pass पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, जान गंवाने वाले पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि; VIDEO

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Preview: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Mumbai-Pune Expressway: ब्रिज मरम्मत के चलते मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 23-24 अप्रैल को 3 घंटे के लिए यातायात रहेगा बंद, यात्रियों के लिए एडवायजरी; चेक डिटेल्स