देश की खबरें | दिल्ली: व्यक्ति की हत्या कर शव बोरवेल में फेंका, तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में एक व्यक्ति की ईंटों से पीट-पीटकर हत्या करने और उसके शव को यहां एक निर्माणाधीन पंप हाउस के बोरवेल गड्ढे में फेंकने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 27 मार्च दिल्ली में एक व्यक्ति की ईंटों से पीट-पीटकर हत्या करने और उसके शव को यहां एक निर्माणाधीन पंप हाउस के बोरवेल गड्ढे में फेंकने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान स्वरूप नगर निवासी सूरज (24), अंकित (20) और अभिषेक (22) के रूप में हुई है, जबकि मृतक की पहचान चंदन के रूप में की गई। पुलिस ने बताया कि सूरज और अभिषेक पहले भी तीन-तीन आपराधिक मामलों में शामिल थे।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) निधिन वलसन ने बताया कि सूरज को हाल ही में शस्त्र अधिनियम के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसे संदेह था कि चंदन उसकी गिरफ्तारी के लिए जिम्मेदार है और उसने अन्य दो आरोपियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची।

उन्होंने बताया कि 22 मार्च को सूरज ने चंदन को शराब पीने के बहाने बुलाया था और अत्यधिक शराब पीने के बाद आरोपी ने उस पर ईंटों से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

डीसीपी ने कहा, ‘‘इसके बाद आरोपियों ने उसके शव को एक निर्माणाधीन पंप हाउस के बोरवेल के गड्ढे में फेंक दिया और उसे ईंटों से ढक दिया। चंदन के घर नहीं लौटने पर 23 मार्च को उसके घरवालों ने पुलिस से संपर्क किया।’’

स्वरूप नगर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई और जांच के दौरान सीसीटीवी में चंदन को आखिरी बार सूरज के साथ देखा गया था।

डीसीपी ने बताया कि इस सुराग के आधार पर हिरासत में लिये गए सूरज ने कड़ी पूछताछ में अपना अपराध कबूल कर लिया, जबकि मामले में अंकित और अभिषेक की संलिप्तता का खुलासा किया।

गिरफ्तारी के बाद वे पुलिस टीम को घटनास्थल पर ले गए, जहां चंदन का शव बरामद किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\