देश की खबरें | दिल्ली : छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में 23 वर्षीय एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में संगीत विषय के एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर दिल्ली में 23 वर्षीय एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में संगीत विषय के एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह गिरफ्तारी चाणक्यपुरी स्थित केंद्र से कथक में डिप्लोमा करने वाली छात्रा द्वारा 52 वर्षीय शिक्षक के खिलाफ उत्पीड़न करने की शिकायत करने के बाद की गई।

शिकायत के मुताबिक आरोपी केंद्र में वाद्ययंत्र ‘पखावज’ का शिक्षक है और पीड़िता को अनुचित तरीके से स्पर्श करता था और व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश भेजता था।

पुलिस ने बताया कि मामला 14 दिसंबर को तब संज्ञान में आया जब पीड़िता अपनी मां के साथ चाणक्यपुरी पुलिस थाने में शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंची।

पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) इश सिंघल ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा- 354, धारा-354ए और धारा-509के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी दिलशाद गार्डन का रहने वाला है और इस समय न्यायिक हिरासत में है।

सिंघल ने बताया कि अन्य विद्यार्थियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद बन रहे 5 राजयोग, जानें चंद्र गोचर, पूजा का शुभ मुहूर्त और सोना खरीदने का सही समय

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Bengaluru Weather Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में मौसम रहेगा साफ, फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त; मैच से पहले जानें मौसम का हाल

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Preview: चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Comedian Anudeep Katikala Arrested: स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुदीप कटिकाला गिरफ्तार, आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण के खिलाफ विवादित टिप्पणी का मामला