IPL 2022, DC vs KKR: कुलदीप यादव के कमाल से दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को लगातार पांचवीं हार का स्वाद चखाया

केकेआर की पारी में नितीश आठवें ओवर में तब क्रीज पर उतरे जब स्कोर चार विकेट पर 35 रन था. उन्होंने तीन चौके और चार छक्के लगाये तथा इस बीच कप्तान श्रेयस अय्यर (37 गेंदों पर 42) के साथ 48 और रिंकू सिंह (16 गेंदों पर 23) के साथ 62 रन की साझेदारी की. केकेआर के केवल यही तीन बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे.

दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: Twitter/IPL)

मुंबई: कुलदीप यादव (Kuldeep Tadav) की बलखाती गेंदों के कमाल और मुस्ताफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) की उम्दा गेंदबाजी से दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने गुरुवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को चार विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में फिर से जीत की राह पकड़ी. बायें हाथ के कलाई के गेंदबाज कुलदीप ने तीन ओवर में 14 रन देकर चार विकेट लिये जबकि तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान (चार ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट) ने उनका अच्छा साथ दिया. इससे केकेआर ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर नितीश राणा (Nitish Rana) के 34 गेंदों पर 57 रन के बावजूद नौ विकेट पर 146 रन बनाये. IPL 2022, DC vs KKR: हाई वोल्टेज मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को चार विकेट से रौंदा, रोवमैन पॉवेल ने पलट दी बाजी

दिल्ली ने 19 ओवर में छह विकेट पर 150 रन बनाकर अपनी चौथी जीत दर्ज की. उसके आठ मैचों में आठ अंक हो गये हैं. केकेआर की यह लगातार पांचवीं हार है. उसके नौ मैचों में छह अंक हैं. दिल्ली की तरफ से डेविड वार्नर (26 गेंदों पर 42 रन, आठ चौके), रोवमैन पॉवेल (16 गेंदों पर नाबाद 33, एक चौका, तीन छक्के), अक्षर पटेल (24) और ललित यादव (22) ने उपयोगी योगदान दिया. केकेआर के लिये उमेश यादव ने 24 रन देकर तीन विकेट लिये लेकिन उसे पांचवें गेंदबाज की कमी खली.

केकेआर की पारी में नितीश आठवें ओवर में तब क्रीज पर उतरे जब स्कोर चार विकेट पर 35 रन था. उन्होंने तीन चौके और चार छक्के लगाये तथा इस बीच कप्तान श्रेयस अय्यर (37 गेंदों पर 42) के साथ 48 और रिंकू सिंह (16 गेंदों पर 23) के साथ 62 रन की साझेदारी की. केकेआर के केवल यही तीन बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे.

दिल्ली की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. उमेश यादव ने पृथ्वी सॉव को पारी की पहली गेंद पर वापस कैच देने के लिये मजबूर किया जबकि युवा हर्षित राणा ने कोविड-19 से उबरकर वापसी करने वाले मिशेल मार्श (13) को नहीं टिकने दिया. दिल्ली वार्नर के कुछ उम्दा चौकों की मदद से पावरप्ले में 47 रन बनाये. दिल्ली की पारी का पहला छक्का ललित ने हर्षित की फुलटॉस पर लगाया लेकिन उमेश ने दूसरे स्पैल के लिये गेंद थामते ही दो रन के अंदर तीन विकेट निकल गये.

उमेश ने पहले वार्नर को पवेलियन भेजा और फिर कप्तान ऋषभ पंत (दो) को विकेट के पीछे कैच कराया. वार्नर के हुक शॉट को शार्ट फाइन लेग पर कैच करने वाले सुनील नारायण ने इस बीच ललित को पगबाधा आउट किया जो डीआरएस लेने की स्थिति में बच सकते थे. केकेआर को पांचवें गेंदबाज की कमी खली. नितीश ने अपने एक ओवर में 14 रन दिये और जब आंद्रे रसेल गेंदबाजी के लिये आये तो अक्षर ने उनका स्वागत चौके और छक्के से किया. वह इस ओवर में हालांकि रन आउट हो गये लेकिन श्रेयस ने जब वेंकटेश को गेंद सौंपी तो पॉवेल ने उन पर छक्का और चौका लगाया. अब श्रेयस ने स्वयं गेंद थामी तो पॉवेल ने उन पर विजयी छक्का जड़ा.

इससे पहले केकेआर ने टॉस हारने के बाद शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को भी गंवाने में देर नहीं लगायी. आठवें ओवर में उसका स्कोर था चार विकेट पर 35 रन. पावरप्ले में केवल 29 रन बने और बीच दोनों सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच (तीन) और वेंकटेश अय्यर (छह) पवेलियन लौटे.

फिंच की वापसी सुखद नहीं रही। वह एलबीडब्ल्यू होने से बचे, उनका कैच छूटा लेकिन बायें हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया (17 रन देकर एक विकेट) ने इनस्विंगर पर इस आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज की गिल्लियां बिखेरकर उन्हें जीवनदान का फायदा नहीं उठाने दिया. वेंकटेश ने अक्षर पटेल (28 रन देकर एक) की गेंद स्वीप करने के प्रयास में आसान कैच दिया.

कुलदीप ने आठवें ओवर में गेंद थामी तथा पदार्पण कर रहे बाबा इंद्रजीत (छह) और सुनील नारायण (शून्य) को लगातार गेंदों पर आउट किया. इसके बाद जब वह 14वें ओवर में दूसरे स्पैल के लिये आये तो उन्होंने इस ओवर में श्रेयस और खतरनाक आंद्रे रसेल (शून्य) को अपनी बलखाती गेंदों का मजा चखाकर केकेआर की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेरा.

श्रेयस ने नितीश के साथ पांचवें विकेट के लिये 48 रन की साझेदारी की. उन्होंने इस बीच पारी संवारने पर ध्यान दिया और चार चौके लगाये जबकि नितीश ने ललित यादव पर 13वें ओवर में पारी का पहला छक्का लगाया. पंत ने हालांकि श्रेयस का नीचा रहता कैच लिया और फिर बड़ी खूबसूरती से रसेल को स्टंप आउट किया.

पंत का कुलदीप के बजाय ललित को 17वां ओवर देने का फैसला हालांकि सही नहीं रहा. नितीश ने इस ओवर में दो छक्कों की मदद से 17 रन बटोरे. इसमें कमर से ऊंचाई की एक नोबॉल भी शामिल है जिसके लिये पंत को अंपायर से बातचीत करते हुए भी देखा गया. नितीश ने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर छक्का जड़कर 30 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया. मुस्ताफिजुर ने अपने तीनों विकेट पारी के आखिरी ओवर में लिये जिनमें रिंकू सिंह और नितीश के विकेट भी शामिल हैं. इस ओवर में केवल दो रन बने.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

Tags

CSK vs Gujarat Titans CSK vs Punjab Kings DC vs KKR Delhi Capitals Delhi Capitals vs KKR GT vs SRH Gujarat Giants vs Punjab Kings hardik pandya Indian Premier League 2022 indian premiere league IPL IPL 2022 KKR vs Gujarat Giants KKR vs PBKS KKR vs RR KL Rahul LSG vs MI LSG vs vs DC Lucknow Supergiants Lucknow Supergiants and Mumbai Indians Lucknow Supergiants vs CSK Lucknow Supergiants vs Delhi Capitals Lucknow Supergiants vs Gujarat Titans Lucknow Supergiants vs Mumbai Indians Lucknow Supergiants vs Sunrisers Hyderabad MI vs CSK MI vs PBKS MS Dhoni Mumbai Indians Mumbai Indians vs Delhi Capitals Mumbai Indians vs Punjab Kings Mumbai Indians vs Rajasthan Royals PBKS vs CSK Punjab Kings Punjab Kings vs CSK Rajasthan Royals vs Delhi Capitals Rajasthan Royals vs Gujarat Titans RCB Rishabh Pant Rohit Sharma RR vs DC RR vs GT SRH vs KKR SRH vs LSG Sunrisers Hyderabad and Kolkata Knight Riders Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings Tata IPL Tata IPL 2022 Team India Virat Kohli आईपीएल आईपीएल 2022 आरसीबी इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2022 ऋषभ पंत एमएस धोनी केएल राहुल केकेआर बनाम गुजरात जायंट्स केकेआर बनाम पंजाब किंग्स केकेआर बनाम राजस्थान रॉयल्स खेल आईपीएल लीड केकेआर गुजरात जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स टाटा आईपीएल टाटा आईपीएल 2022 टीम इंडिया दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली कैपिटल्स बनाम केकेआर पंजाब किंग्स पंजाब किंग्स बनाम सीएसके मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मुंबई इंडियंस बनाम सीएसके रोहित शर्मा लखनऊ सुपरजायंट्स विराट कोहली हार्दिक पांड्या

\