देश की खबरें | दिल्ली : मोबाइल चोरी करने के शक में चालक की पीट-पीटकर हत्या करने वाले छह लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बाहरी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में मोबाइल फोन की चोरी के शक में 28 वर्षीय चालक की हत्या करने और बाद में उसके शव को सड़क किनारे फेंकने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर बाहरी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में मोबाइल फोन की चोरी के शक में 28 वर्षीय चालक की हत्या करने और बाद में उसके शव को सड़क किनारे फेंकने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान गगनदीप के रूप में की गयी है जोकि एक मारुति इको वैन चलाता था और फिलहाल उसके पास कोई काम नहीं था। यह मामला मंगलवार को तब सामने आया, जब लोगों को उसका शव सड़क किनारे मिला। गगनदीप के शव पर चोट के निशान भी थे।

बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने कहा, ‘‘हमें सुबह करीब 10.08 बजे एक पीसीआर कॉल मिली कि चंदर विहार की मुख्य सड़क पर एक शव पड़ा है, जिससे सड़क पर ट्रैफिक जाम हो गया था।’’

गगनदीप की भाभी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें कहा गया था कि उसे उसी क्षेत्र के जलधर, किशन, मुन्ना और कुछ अन्य लोगों ने पीटा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और घटना स्थल का मुआयना किया।

पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जिन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने गगनदीप को कृषि क्षेत्र में उनकी झोपड़ियों में घुसने और उनके मोबाइल फोन चोरी करने के संदेह में पीटा था। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा प्रदान किए गए विवरण के आधार पर अपराध की सूचना मिलने के आठ घंटे के भीतर मुन्ना कुमार (19), जलधर केवट (45), शुक्कर केवट (48), किशन यादव (41), रमेश कुमार (19) और कमल कुमार (22) को उनके ठिकाने से गिरफ्तार किया गया था।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने पीड़ित गगनदीप को रस्सी से बांधकर पीटा था। गगनदीप के मरने के बाद, रमेश और कमल ने उसके शव को रिक्शा पर ले जाकर सड़क पर फेंक दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\