देश की खबरें | दिल्ली: भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान में ‘खालसा तिरंगा यात्रा’ का सिख युवकों ने नेतृत्व किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान में बुधवार को दिल्ली में ‘खालसा तिरंगा यात्रा’ में कई सिख युवकों ने भाग लिया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तालकटोरा स्टेडियम से इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नयी दिल्ली, 21 मई भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान में बुधवार को दिल्ली में ‘खालसा तिरंगा यात्रा’ में कई सिख युवकों ने भाग लिया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तालकटोरा स्टेडियम से इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कर्तव्य पथ पर संपन्न हुई इस यात्रा के दौरान सिख युवा बाइक पर तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते नजर आए।

मुख्यमंत्री के अलावा उनके कैबिनेट सहयोगी मनजिंदर सिंह सिरसा और आशीष सूद भी यात्रा में शामिल हुए।

गुप्ता ने खालसा समुदाय को देश के सबसे बहादुर समुदायों में से एक बताया और कहा कि वे आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

मुख्यमंत्री ने यात्रा के दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आपकी यहां उपस्थिति हमारे सशस्त्र बलों के प्रति भावना की अभिव्यक्ति है। यह एकता का संदेश देगी और पूरे देश के लोगों को प्रेरित करेगी।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए भारतीय सशस्त्र बलों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्मान में पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाल रही है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था। पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Remaining AAP MPs In Rajya Sabha: राज्यसभा में AAP को बड़ा झटका, 7 सांसदों के जाने के बाद सिर्फ 3 सदस्य बचे

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RBI Cancels Paytm Payments Bank Licence: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, कोर्ट में बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड