देश की खबरें | ‘दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल’ का आयोजन अगले साल 28 जनवरी से 26 फरवरी के बीच होगा: केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बताया कि शहर में अगले साल 28 जनवरी से 26 फरवरी के बीच ‘दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल’ का आयोजन किया जाएगा और यह देश का ऐसा सबसे बड़ा महोत्सव होगा।

नयी दिल्ली, छह जुलाई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बताया कि शहर में अगले साल 28 जनवरी से 26 फरवरी के बीच ‘दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल’ का आयोजन किया जाएगा और यह देश का ऐसा सबसे बड़ा महोत्सव होगा।

उन्होंने बताया कि इसमें देश के साथ-साथ विदेशों से भी लोग शिरकत करेंगे और दिल्ली, उसकी संस्कृति, भोजन के बारे में जानने के साथ ही खरीदारी का लुत्फ उठाएंगे। इस आयोजन से रोजगार के हजारों अवसर पैदा होंगे।

केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार इस दौरान दिल्ली आने वाले लोगों को विशेष ‘पैकेज’ उपलब्ध कराने के लिए कई होटलों और विमानन कंपनियों से बात कर रही है।

मुख्यमंत्री ने एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ यह भारत का सबसे बड़ा ‘शॉपिंग फेस्टिवल’ होगा और आने वाले कुछ वर्षों में हम इसे दुनिया का सबसे बड़ा ‘शॉपिंग फेस्टिवल’ बनाएंगे। इस दौरान दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा और चीजों पर भारी छूट भी दी जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि इसमें आध्यात्मिकता, स्वास्थ्य, ‘गेमिंग’ और मनोरंजन से जुड़ी कई प्रदर्शनियां भी होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ इसके लिए विशेष उद्घाटन तथा समापन समारोह होगा और आगंतुकों के मनोरंजन के लिए 200 संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दिल्ली अपने भोजन के लिए मशहूर है, इसलिए विशेष ‘फूड वॉक’ का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय रेस्तरां की भागीदारी होगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड