देश की खबरें | दिल्ली : नीतू डाबोदिया गिरोह का शूटर पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी इलाके में दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद नीतू डाबोदिया गिरोह के एक कथित शूटर को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 22 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी इलाके में दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद नीतू डाबोदिया गिरोह के एक कथित शूटर को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान करण गोगिया (27) के रूप में हुई है, जो दिल्ली के उत्तर नगर का रहने वाला है। अधिकारी ने बताया कि गोगिया ने मंगलवार को अपराध शाखा दल के सदस्यों पर गोली चलाई थी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।

अधिकारी के मुताबिक, गोली पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी।

विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने बताया कि जानकारी मिली थी कि नीतू डाबोदिया गिरोह का एक शूटर और गिरोह के कुछ अन्य सदस्य रोहिणी के हेलीपैड इलाके के समीप आएंगे, जिसके आधार पर जाल बिछाया गया।

यादव ने बताया कि पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति को रुकने के लिए कहा लेकिन उसने भागने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया, ''गोगिया की बाइक अचानक फिसल गई और वह सड़क पर गिर गया। उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया लेकिन उसने गोली चला दी। जैसे ही उसने हथियार में फिर से गोली डालनी चाही पुलिस दल ने उसे पकड़ लिया।''

पुलिस ने बताया कि आरोपी हरियाणा, दिल्ली और बिहार में हत्या, हत्या के प्रयास, चोट पहुंचाने, आपराधिक मंशा और चोरी के मामलों में वांछित था।

अधिकारी ने बताया, ''आरोपी पूर्व में कुल पांच मामलों में वांछित था। हमने एक पिस्तौल, दो गलियां और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी