देश की खबरें | दिल्ली ने 25 साल तक कांग्रेस, ‘आप-दा’ सरकारों को देखा, एक बार ‘कमल’ को भी देख लीजिए: मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) पर विगत 25 सालों में दिल्लीवासियों की दो-दो पीढ़ी ‘बर्बाद’ करने का आरोप लगाया और मतदाताओं से एक बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को राष्ट्रीय राजधानी की सेवा करने का मौका देने का आग्रह किया।

नयी दिल्ली, 29 जनवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) पर विगत 25 सालों में दिल्लीवासियों की दो-दो पीढ़ी ‘बर्बाद’ करने का आरोप लगाया और मतदाताओं से एक बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को राष्ट्रीय राजधानी की सेवा करने का मौका देने का आग्रह किया।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करतार नगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने यह भी कहा कि यह बहुत जरूरी है कि ‘विकसित भारत’ की राजधानी भी एक विकसित देश का ‘मॉडल शहर’ बने।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली के करोड़ों नागरिक सुबह-शाम अपनी पीड़ा व्यक्त करते हैं और उसमें सब कुछ आ जाता है। यह 21वीं सदी है, इसके 25 साल बीत चुके हैं। इसमें कांग्रेस का कार्यकाल भी था और फिर 11 साल आप-दा सरकार को मिले। लेकिन दिल्ली की समस्या तो वहीं की वहीं है। 25 साल में इन दोनों ने आपकी दो-दो पीढ़ी को बर्बाद कर दिया है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी ने 14 साल राज किया तो किसी ने 11 साल राज किया, फिर भी वही जाम, वही गंदगी, वही टूटी-फूटी सड़कें, गलियों में बहता गंदा पानी, वही जलभराव और वही प्रदूषण है।

उन्होंने कहा, ‘‘पीने के पानी के लिए लोग तरस रहे हैं, हाहाकार हो रहा है, कुछ नहीं बदला। इन हालातों से दिल्ली को आपके वोट की ताकत बाहर निकाल सकती है।’’

मोदी ने कहा कि उन्हें 11 साल के लंबित काम भी पूरे करने हैं और आने वाले 25-30 साल की तैयारियां भी करनी है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मैं दिल्लीवासियों से आग्रहपूर्वक कहना चाहता हूं... मोदी को दिल्ली की सेवा करने का मौका दीजिए। मैं देशभर में बहुत कुछ कर पाया हूं। लेकिन दिल्ली में आपने मुझे सेवा करने का अवसर नहीं दिया है। आपने 25 साल तक कांग्रेस भी देखी, आप-दा भी देखी। अब एक बार कमल को भी देख लीजिए, मुझे सेवा करने का अवसर दीजिए।’’

‘कमल’ भाजपा का चुनाव चिह्न है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के करोड़ों नागरिक ‘विकसित’ भारत के संकल्प को लेकर दिनरात जुटे हुए हैं और इसके लिए यह बहुत जरूरी है कि विकसित भारत की राजधानी भी एक विकसित देश का ‘मॉडल शहर’ बने।

उन्होंने दावा किया कि आठ तारीख के बाद जब दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी तो जो भी वादे किए गए हैं, उन्हें समय सीमा में पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ये मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी मतलब - गारंटी पूरा होने की गारंटी।’’

उन्होंने विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिताने की अपील करते हुए कहा, ‘‘दिल्ली अब एक ऐसी सरकार चाहती है, जो गरीबों के लिए घर बनाए, जो दिल्ली को आधुनिक बनाए। दिल्ली ऐसी सरकार चाहती है, जो हर घर नल से जल पहुंचाए और टैंकर माफिया से मुक्ति दिलाए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट