देश की खबरें | दिल्ली दंगे: शरजील इमाम की जमानत याचिका पर नौ जुलाई को सुनवाई करेगा उच्च न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय फरवरी 2020 में हुए दंगों से संबंधित मामले में कार्यकर्ता शरजील इमाम की जमानत याचिका पर नौ जुलाई को सुनवाई करेगा।

नयी दिल्ली, एक जुलाई दिल्ली उच्च न्यायालय फरवरी 2020 में हुए दंगों से संबंधित मामले में कार्यकर्ता शरजील इमाम की जमानत याचिका पर नौ जुलाई को सुनवाई करेगा।

न्यायमूर्ति नवीन चावला और न्यायमूर्ति शालिंदर कौर को मंगलवार को सुनवाई करनी थी, लेकिन अभियोजन के समय मांगने पर सुनवाई स्थगित कर दी गई।

आरोपी के वकील ने पहले अदालत को बताया था कि इमाम के भाषणों और व्हाट्सएप चैट में कभी भी अशांति फैलाने का आह्वान नहीं किया गया।

जमानत याचिका में दावा किया गया है कि आरोपी 15 जनवरी, 2020 के बाद से राजधानी में भी नहीं था और उसे पुलिस ने 28 जनवरी, 2020 को एक अलग मामले में बिहार में उसके गृहनगर से गिरफ्तार किया था।

याचिका में दावा किया गया है कि इमाम ने अन्य लोगों के साथ षड्यंत्र रचने के लिये हुई किसी भी बैठक में भाग नहीं लिया।

खालिद, इमाम और कई अन्य लोगों के खिलाफ फरवरी 2020 के दंगों के कथित तौर पर "मास्टरमाइंड" होने के लिए कड़े गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम (यूएपीए) और आईपीसी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था। दंगों में 53 लोग मारे गए थे और 700 से अधिक घायल हो गए थे।

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क उठी थी।

इमाम को इस मामले में 25 अगस्त, 2020 को गिरफ्तार किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू