देश की खबरें | दिल्ली दंगा : अदालत ने पांच मामलों में 24 वर्षीय व्यक्ति को जमानत दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने पिछले साल फरवरी में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा से जुड़े पांच मामलों में आरोपी 24 वर्षीय व्यक्ति को जमानत देते हुए कहा कि पुलिस के दो गवाहों की विश्वसनीयता पर काफी संदेह है।

नयी दिल्ली, 27 जनवरी दिल्ली की एक अदालत ने पिछले साल फरवरी में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा से जुड़े पांच मामलों में आरोपी 24 वर्षीय व्यक्ति को जमानत देते हुए कहा कि पुलिस के दो गवाहों की विश्वसनीयता पर काफी संदेह है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनोद यादव ने गोकलपुरी इलाके में दंगे के दौरान उपद्रव और संपत्ति को जलाने से जुड मामलों में 20,000 रुपये की जमानत राशि के साथ प्रत्येक मामले में इतनी राशि के मुचलके पर आरोपी की जमानत अर्जी मंजूर कर ली।

अदालत ने कहा कि पुलिस के बीट अधिकारियों ने कथित तौर पर आरोपी को दंगों में संलिप्त देखा था लेकिन उन्होंने बयान दर्ज होने तक इंतजार किया और फिर उनकी पहचान आजाद के तौर पर की।

अदालत ने कहा, ‘‘पुलिस अधिकारी होने के नाते उन्हें मामले के बारे में थाना या पुलिस के उच्च अधिकारियों को अवगत कराने से किसने रोका था। इससे, पुलिस के दोनों गवाहों की विश्वसनीयता पर काफी संदेह होता है।’’

न्यायाधीश ने कहा कि प्राथमिकी में ना तो आरोपी का नाम था, ना ही उसके खिलाफ कोई विशेष आरोप लगाए गए।

अदालत ने रेखांकित किया कि आजाद को घटना के करीब 50 दिन गुजरने के बाद गिरफ्तार किया गया। जबकि, उस समय वह पहले से ही किसी दूसरे मामले में जेल में था जहां उसने कथित तौर पर इस मामले में अपनी संलिप्तता वाला बयान दिया।

अदालत ने कहा कि पुलिस ने रिकॉर्ड पर घटना का कोई सीसीटीवी फुटेज भी नहीं रखा।

अदालत ने आरोपी को सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करने और अपने मोबाइल फोन पर आरोग्य सेतु ऐप डॉउनलोड करने को कहा।

सुनवाई के दौरान आजाद के वकील ने दावा किया कि उनके मुवक्किल को मामले में गलत तरीके से फंसाया गया और उसका कथित अपराध से कोई लेना-देना नहीं था।

वहीं, पुलिस के विशेष लोक अभियोजक डी के भाटिया ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी कथित तौर पर घटनास्थल पर मौजूद था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड