देश की खबरें | दिल्ली में इस साल डेंगू के अब तक 169 मामले सामने आए, 2017 के बाद से सबसे अधिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में इस साल 30 जुलाई तक डेंगू के लगभग 170 मामले सामने आए हैं, जो 2017 के बाद से इस अवधि के लिए सर्वाधिक हैं। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

नयी दिल्ली, एक अगस्त दिल्ली में इस साल 30 जुलाई तक डेंगू के लगभग 170 मामले सामने आए हैं, जो 2017 के बाद से इस अवधि के लिए सर्वाधिक हैं। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई में डेंगू के कम से कम 26 मामले सामने आए।

एमसीडी की रिपोर्ट के अनुसार शहर में जनवरी में डेंगू के 23, फरवरी में 16, मार्च में 22, अप्रैल में 20, मई में 30 और जून में 32 मामले सामने आए। 25 जुलाई तक कुल 159 मामले सामने आये थे। इस तरह, एक सप्ताह में 10 नये मामले सामने आए।

रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली में 2017 में एक जनवरी से 30 जुलाई के बीच डेंगू के 185 मामले सामने आए थे।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल एक जनवरी से 30 जुलाई के बीच डेंगू के 52 मामले सामने आए थे। इससे पहले 2020 में इस अवधि के दौरान 31, जबकि 2019 में 40 और 2018 में 56 मामले सामने आए थे।

एमसीडी की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल डेंगू से किसी की मौत होने का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है।

डेंगू के मामले आमतौर पर जुलाई से नवंबर के बीच सामने आते हैं, कभी-कभी दिसंबर में भी इसके मामले सामने आते हैं। पिछले साल दिल्ली में डेंगू के कुल 9,613 मामले सामने आए थे और 23 रोगियों की मौत हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Satta Bazar Favorite Team: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

बजाज फिनसर्व गोल्ड लोन कैलकुलेटर कैसे आपकी किस्तों की योजना आत्मविश्वास के साथ बनाने में मदद करता है

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Toss Winner Prediction: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड