देश की खबरें | स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में बादल छाए रहे, आईएमडी ने हल्की बारिश की भविष्यवाणी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब 76वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित कर रहे थे, तब राष्ट्रीय राजधानी के आसमान में बादल छाए हुए थे।

नयी दिल्ली, 15 अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब 76वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित कर रहे थे, तब राष्ट्रीय राजधानी के आसमान में बादल छाए हुए थे।

मौसम कार्यालय ने लाल किले के आसपास के इलाकों में हल्की बारिश होने और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को एक विशेष पूर्वानुमान जारी कर कहा कि सोमवार सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे के बीच लाल किले और उसके आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, “पूर्वाह्न के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।”

आईएमडी के अनुसार, शहर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर