देश की खबरें | दिवाली की पूर्व संध्या पर दिल्ली में अक्टूबर का दूसरा सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बुधवार को दिवाली की पूर्व संध्या पर अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस महीने का दूसरा सबसे गर्म दिन है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर दिल्ली में बुधवार को दिवाली की पूर्व संध्या पर अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस महीने का दूसरा सबसे गर्म दिन है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

इस महीने का अधिकतम तापमान 19 अक्टूबर को 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के मुताबिक इस साल अक्टूबर का महीना भी कमोवेश पिछले साल की तरह रहा। उसने बताया कि अक्टूबर 2023 में तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो 2021 और 2020 दोनों के समान है। साथ ही, 2023 की तरह ही इस साल के अक्टूबर में भी किसी दिन बारिश नहीं हुई।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल अक्टूबर में तापमान सामान्य बना हुआ है और इसमें कोई बड़ी गिरावट नहीं आई है। उन्होंने कहा कि अगर तापमान कम होता तो प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता था।

उन्होंने बताया कि नवंबर के दूसरे सप्ताह के बाद तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार शाम चार बजे शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 307 दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक 40 निगरानी केंद्रों में से दो केंद्रों आनंद विहार और मुंडका में एक्यूआई 400 से अधिक दर्ज किया गया जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

मौसम विभाग द्वारा तय पैमाने के मुताबिक शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

राष्ट्रीय राजधानी में दिन के दौरान आर्द्रता का स्तर 61 प्रतिशत से 83 प्रतिशत के बीच रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को दिवाली की सुबह धुंध रहेगी लेकिन दिन में आसमान साफ ​​रहेगा।

विभाग ने कहा कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36 डिग्री सेल्सियस और 21 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी