Weather Forecast: दिल्ली में 1945 के बाद मार्च में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया: मौसम विभाग

दिल्ली में होली के दिन सोमवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 76 वर्षों में मार्च में सबसे अधिक है. यह जानकारी भारतीय मौसम विभाग ने दी.

गर्मी | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- PTI)

नयी दिल्ली, 30 मार्च : दिल्ली (Delhi) में होली के दिन सोमवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 76 वर्षों में मार्च में सबसे अधिक है. यह जानकारी भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने दी. भारत मौसम विभाग(आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक है.

विभाग के मुताबिक मैदानी इलाकों में जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो, तब उसे ‘लू’ घोषित किया जाता है. वहीं, सामान्य तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो जाने पर प्रचंड लू की घोषणा की जाती है. श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘31 मार्च, 1945 के बाद से यह मार्च में सबसे गर्म दिन था, जब राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.’’ यह भी पढ़ें : Weather Forecast: दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना

भारत मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि नजफगढ़, नरेला, पीतमपुरा और पूसा में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस, 41.7 डिग्री सेल्सियस, 41.6 डिग्री सेल्सियस और 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 14: देश में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, चलेंगी लू, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु समेत अन्य शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम, IMD से जानें वेदर का ताज अपडेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट