देश की खबरें | दिल्ली में शनिवार को इस साल अब तक की सबसे अच्छी वायु गुणवत्ता दर्ज की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शनिवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 59 रहा, जो इस साल दर्ज की गयी अब तक की सबसे स्वच्छ वायु गुणवत्ता है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई दिल्ली में शनिवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 59 रहा, जो इस साल दर्ज की गयी अब तक की सबसे स्वच्छ वायु गुणवत्ता है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने यह जानकारी दी।

दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर हुई बारिश ने राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता में सुधार किया है और तापमान को नियंत्रित रखने में अहम भूमिका निभाई है।

सीएक्यूएम ने ट्वीट किया, ‘‘ दिल्ली में आज 2023 का अब तक का सर्वश्रेष्ठ एक्यूआई दर्ज किया गया। दिल्ली का औसत एक्यूआई आज 59 दर्ज किया गया। इससे पहले चालू वर्ष के दौरान दिल्ली का सबसे अच्छा एक्यूआई नौ जुलाई को 64 दर्ज किया गया था। ’’

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम है।

आईएमडी ने बताया कि शनिवार सुबह समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में शहर में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता 96 प्रतिशत से 81 प्रतिशत के बीच रही।

मौसम विभाग ने रविवार को शहर में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। आईएमडी ने कहा कि रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस