देश की खबरें | दिल्ली में 2008 के बाद नवंबर का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 2008 के बाद नवंबर महीने के लिए सबसे अधिक है। यह जानकारी मौसम संबंधी आंकड़ों से मिली।

नयी दिल्ली, सात नवंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 2008 के बाद नवंबर महीने के लिए सबसे अधिक है। यह जानकारी मौसम संबंधी आंकड़ों से मिली।

राष्ट्रीय राजधानी में 13 साल पहले इसी महीने 33.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

अधिकतम तापमान जहां मौसम के औसत से चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

पालम वेधशाला ने अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

नजफगढ़ वेधशाला ने अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पीतमपुरा और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ने सोमवार को तापमान क्रमशः 34.6 डिग्री सेल्सियस और 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि आर्द्रता का स्तर 38 फीसदी से 96 फीसदी के बीच रहा।

इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता सुबह 352 दर्ज की गई जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आती है।

मौसम विज्ञानियों ने मंगलवार सुबह धुंध या हल्का कोहरा छाये रहने और दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर