देश की खबरें | दिल्ली में इस मौसम का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मंगलवार को इस मौसम का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान (13.3 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है वहीं अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 18 फरवरी दिल्ली में मंगलवार को इस मौसम का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान (13.3 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है वहीं अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश और आंधी का पूर्वानुमान जताया है।

आईएमडी के अनुसार इससे पहले चार फरवरी को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को नगर में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है।

आईएमडी के अनुसार बुधवार को आंधी और बारिश का अनुमान है।

पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को भी अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 209 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asia Cup 2026 Final Live Score Update: दुबई में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग आज, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट