देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 30 मार्च दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से चार डिग्री अधिक है।

इसने बताया कि आर्द्रता का स्तर 64 से 39 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।

मौसम कार्यालय ने रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज़ हवा चलने का अनुमान लगाया है। इसमें कहा गया है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान 35 और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम छह बजे 182 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)