देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली का अधिकतम तापमान मंगलवार को 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है।

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर दिल्ली का अधिकतम तापमान मंगलवार को 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है।

घने कोहरे के कारण कई इलाकों में दृश्यता प्रभावित हुई और हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में रही।

हवाईअड्डे के अधिकारियों के अनुसार घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर अंतरराष्ट्रीय सहित लगभग 30 उड़ानों के संचालन में देरी हुई।

अधिकारियों ने बताया कि कोहरे के कारण 14 ट्रेनों के आगमन में भी देरी हुई।

दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में तड़के साढ़े पांच बजे बजे दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई। पालम में यह 100 मीटर थी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी के अनुसार दिल्ली में आईजीआई हवाई अड्डे पर सुबह 10 बजे सामान्य दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। घने कोहरे की स्थिति में अधिकांश हवाई पट्टियों पर रनवे विजुअल रेंज (आरवीआर) 125 से 275 मीटर के बीच थी।

आईएमडी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य से एक डिग्री कम है जबकि 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 378 दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 59 प्रतिशत से 100 प्रतिशत के बीच रहा।

मौसम विभाग कार्यालय ने बुधवार और बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहने तथा सुबह में घने से बहुत अधिक घने कोहरे का अनुमान जताया है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 और 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 और 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 और 400 के बीच ‘‘बेहद खराब’’ तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी