देश की खबरें | दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली,तीन अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने बताया कि सापेक्ष आर्द्रता सुबह 8.30 बजे 59 प्रतिशत दर्ज की गयी।

मौसम कार्यालय ने दिनभर आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

आईएमडी के अधिकारियों ने कहा कि लगातार शुष्क मौसम रहने के कारण उत्तर पश्चिम भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है।

मौसम विभाग ने दूर दराज के स्थानों पर तीन से छह अप्रैल के बीच भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है।

आईएमडी के अनुसार भीषण गर्मी तब होती है, जब तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री ज्यादा हो जाता है।

भारत में 122 वर्ष में मार्च सबसे गर्म महीना रहा, जिस दौरान देश में भीषण गर्मी पड़ी।

मौसम विभाग ने इस असामान्य गर्मी के लिए उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण भारत में किसी भी व्यापक मौसमी परिस्थितियां नहीं बनने के कारण वर्षा की कमी को जिम्मेदार ठहराया।

पूरे देश में 8.9 मिलीमीटर (मिमी) वर्षा दर्ज की गई, जो कि इसकी लंबी अवधि की औसत वर्षा 30.4 मिमी से 71 प्रतिशत कम थी। वर्ष 1909 में 7.2 मिमी और 1908 में 8.7 मिमी के बाद 1901 से मार्च में तीसरी बार सबसे कम वर्षा हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 146 रनों का लक्ष्य, पाथुम निसांका ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Recods: 127 रन की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक और रिकॉर्ड्स की बारिश, अफगानिस्तान का हुआ पूरी तरह सफाया

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड