देश की खबरें | दिल्ली में लगातार दूसरे दिन हुई बारिश, न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में सोमवार को लगातार दूसरे दिन हल्की बारिश हुई। हालांकि आसमान में बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान बढ़कर 11.4 डिग्री सेल्सियस हो गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार जनवरी दिल्ली में सोमवार को लगातार दूसरे दिन हल्की बारिश हुई। हालांकि आसमान में बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान बढ़कर 11.4 डिग्री सेल्सियस हो गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ऊपर ,11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बीते 22 दिन में सबसे अधिक है।

अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

सफदरजंग वेधशाला में शाम साढ़े पांच बजे तक 1.7 मिमि बारिश दर्ज की गई। आयानगर मौसम केंद्र में 4.4 मिमि, जाफरपुर में दो मिमि, पालम में 1.4, लोधी रोड में 1.6 मिमि और रिज में एक मिमि बारिश रिकॉर्ड की गई।

आईएमडी ने कहा कि मंगलवार को भी मध्यम स्तर की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

इससे पहले, कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई। सुबह करीब साढ़े सात बजे सफदरजंग वेधशाला में दृश्यता 50 मीटर तथा पालम में 150 मीटर दर्ज की गई।

आईएमडी के अनुसार, शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा ‘बेहद घना’ , 50 से 200 मीटर के बीच ‘घना’, 201 से 500 के मीटर के बीच ‘मध्यम’ और 501 से 1,000 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को ‘हल्का’ माना जाता है।

उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने वाले पश्चिम विक्षोभ के कारण रविवार को दिल्ली में तेज बारिश हुई। सफदरजंग वेधशाला में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर रविवार दोपहर ढाई बजे तक 39.9 मिमि बारिश दर्ज की गई।

एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है। इस विक्षोभ के खत्म होने के बाद तापमान फिर गिरकर चार से पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास आ जाएगा।

शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस हो गया था जो बीते 15 वर्षों में सबसे कम था। बेहद घने कोहरे के कारण दृश्यता गिरकर ‘शून्य’ मीटर हो गई थी।

इससे पहले आठ जनवरी 2006 को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था

राष्ट्रीय राजधानी में अभी तक का सबसे कम तापमान जनवरी 1935 में शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था।

आईएमडी ने बताया कि पिछले साल जनवरी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PM Modi Targets TMC In Bengal Rally: पीएम मोदी का TMC पर बड़ा हमला, “4 मई के बाद भ्रष्ट नेताओं को एक-एक कर जेल भेजा जाएगा”

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड