Delhi Weather Update: बारिश से ठंड बढ़ाई, हवा की गुणवत्ता भी सुधरी

दिल्ली में बृहस्पतिवार को हुई भारी बारिश ने ठंड बढ़ा दी है और वायु गुणवत्ता में भी सुधार देखा गया है. एक अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े बजे तक, पिछले 24 घंटे की अवधि में 27 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

Delhi Air Pollution

नयी दिल्ली, 1 फरवरी : दिल्ली में बृहस्पतिवार को हुई भारी बारिश ने ठंड बढ़ा दी है और वायु गुणवत्ता में भी सुधार देखा गया है. एक अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े बजे तक, पिछले 24 घंटे की अवधि में 27 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है, जबकि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 100 प्रतिशत रही.

मौसम विज्ञानियों ने दिन के समय सामान्य तौर पर बादल छाए रहने और बेहद हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है. अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बुधवार को भी बारिश हुई और शहर के अधिकतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: पहाड़ों से पत्थर गिरने से जम्मू-श्रीनगर हाईवे अवरुद्ध

इसके साथ ही बृहस्पतिवार को सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 250 दर्ज किया गया, जबकि बुधवार शाम सात बजे यह 386 था.

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Weather Forecast and Update: राजस्थान में एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ, 8 अप्रैल तक बारिश और ओलावृष्टि का 'येलो अलर्ट' जारी

Weather Forecast Today: IMD का अलर्ट, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी, जानें मुंबई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों दी पटखनी, भुवनेश्वर कुमार ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने रखा 251 रनों का टारगेट, टिम डेविड ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड