देश की खबरें | दिल्ली: वाहन जांच के दौरान रोकने पर पुलिसकर्मी को हमला कर जख्मी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में दो पहिया वाहन के दस्तावेजों की जांच के लिए रोकने पर कुछ लोगों ने दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल पर कथित रूप से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में दो पहिया वाहन के दस्तावेजों की जांच के लिए रोकने पर कुछ लोगों ने दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल पर कथित रूप से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली के हौज खास थाने में तैनात हेड कांस्टेबल कुलदीप के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कथित घटना शुक्रवार दोपहर साउथ एक्सटेंशन पार्ट-2 इलाके में एक पुलिस बूथ पर हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हेड कांस्टेबल कुलदीप और हेड कांस्टेबल मुकेश साउथ एक्सटेंशन पार्ट-दो बाजार में गश्त कर रहे थे। दोनों सादी वर्दी में थे क्योंकि आगामी नए साल के जश्न के मद्देनजर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।"

अधिकारी ने बताया कि उन्हें एक शख्स बिना हेलमेट लगाए गलत तरीके से बाइक चलाता हुआ दिखा और उसका वाहन तेज़ आवाज भी कर रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी ने उसे रुकने का इशारा किया और उसे ड्राइविंग लाइसेंस और पंजीकरण प्रमाण पत्र दिखाने को कहा।

एक अधिकारी ने बताया कि बाइक सवार चयांक सीलेलन उर्फ ​एडी (22) ने दस्तावेज दिखाने से इनकार कर दिया और पुलिसकर्मी उसे बूथ पर ले गए। कुछ देर बाद सीलेलन के पिता अनिल कुमार, भाई तनिष्क कुमार और रिश्ते का भाई बादल चौधरी पहुंचे और पुलिसकर्मियों पर चिल्लाने लगे और हेड कांस्टेबल कुलदीप पर कथित रूप से हमला कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनिल कुमार, तनिष्क कुमार और बादल चौधरी मौके से भाग गए, जबकि हेड कांस्टेबल मुकेश ने सीलेलन को पकड़ लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

होरमुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर गोलीबारी

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड