देश की खबरें | त्योहारी मौसम से पहले दिल्ली पुलिस ने व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने आगामी त्योहारी मौसम से पहले रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, बस टर्मिनल, मॉल और बाजार सहित राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख क्षेत्रों के लिए व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की है।

नयी दिल्ली, 23 सितंबर दिल्ली पुलिस ने आगामी त्योहारी मौसम से पहले रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, बस टर्मिनल, मॉल और बाजार सहित राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख क्षेत्रों के लिए व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की है।

अधिकारियों ने बताया कि मॉल और बाजार जैसी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पहले से ही गश्त तेज कर दी गई है, साथ ही पूरे शहर में वर्दी और सादे कपड़ों में अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘त्योहारों के मौसम में किसी भी तरह के खतरे से निपटने के लिए सुरक्षा योजना को अंतिम रूप देने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बैठकें शुरू कर दी हैं।’’

उन्होंने बताया कि इस योजना में भीड़भाड़ वाले बाजारों, मेट्रो स्टेशन, बस अड्डों, मॉल और रेलवे स्टेशन पर यातायात प्रबंधन शामिल है।

योजना के मुताबिक, विभिन्न जगहों पर अर्धसैनिक बलों के साथ अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे।

अधिकारी के अनुसार, चांदनी चौक, पालिका बाजार, कनॉट प्लेस, सरोजनी मार्केट जैसे बाजारों में जांच चौकी भी स्थापित की जाएंगी, जहां त्योहार की खरीदारी के लिए भारी भीड़ एकत्र होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि पुलिस संदिग्ध व्यवहार पर नजर रखने और संभावित खतरों की पहचान करने के लिए प्रौद्योगिकी का भी सहारा लेगी।

अधिकारी के मुताबिक, प्रमुख प्रवेश बिंदुओं पर एक पुलिस अधिकारी तैनात किया जाएगा, जबकि महिला पुलिस कर्मचारियों सहित चार से पांच अधिकारियों की टीम पूरे त्योहारी मौसम में कड़ी निगरानी रखेंगी।

उन्होंने बताया कि जनता की सहायता के लिए भीड़-भाड़ वाले बाजारों, रेलवे स्टेशन और मेट्रो स्टेशन पर अस्थायी हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे, साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस और पीसीआर इकाइयां तैयार रहेंगी।

अधिकारी के अनुसार, बढ़ती अपराध दर से निपटने और दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शहर की पुलिस ने पहले से ही एक नयी सुरक्षा रणनीति लागू की है, जिसके तहत व्यस्त समय के दौरान संवेदनशील मेट्रो स्टेशन पर सादे कपड़ों में पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट