देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने सोमवार को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी जुलूस के मद्देनजर यातायात परामर्श जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने रविवार को एक परामर्श जारी कर कहा कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर जुलूस निकाले जाने के कारण 16 सितंबर को दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित रहेगा।

नयी दिल्ली, 15 सितंबर पुलिस ने रविवार को एक परामर्श जारी कर कहा कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर जुलूस निकाले जाने के कारण 16 सितंबर को दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित रहेगा।

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पैगंबर मोहम्मद के जन्म की याद में मनाया जाता है।

परामर्श के मुताबिक, मध्य दिल्ली में सुबह 11 बजे जुलूस बाड़ा हिंदू राव से पहाड़ी धीरज, चौक बारा टूटी, सदर बाजार, कुतुब रोड, लाहौरी गेट, खारी बावली, मस्जिद फतेहपुरी, कटरा बाड़ियान, फराश खाना, लाल कुआं, चौक हौज काजी और चावड़ी बाजार से होते हुए चौक जामा मस्जिद तक निकाला जाएगा।

परामर्श में कहा गया है कि जुलूस के कारण रानी झांसी रोड, चांदनी चौक रोड, बाड़ा हिंदू राव रोड, एसपीएम मार्ग, खारी बावली मार्ग, हरे राम मार्ग, चावड़ी बाजार रोड, जामा मस्जिद रोड आदि पर भारी यातायात होने की उम्मीद है।

इसमें कहा गया है कि जुलूस के मद्देनजर बाड़ा हिंदू राव मार्ग, महाराजा अग्रसेन मार्ग, कुतुब रोड, हरे राम मार्ग, स्वामी विवेकानंद मार्ग, कटरा बाड़ियान रोड, लाल कुआं बाजार रोड, हमदर्द रोड, चावड़ी बाजार और आसपास की सड़कों पर यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

परामर्श के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे के बीच जुलूस मदरसा निजामिया ई ब्लॉक से सम्राट सिनेमा के पास, शकूरपुर तक निकाला जाएगा।

परामर्श में कहा गया है कि दक्षिणी दिल्ली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जुलूस पारे वाली मस्जिद आंबेडकर कॉलोनी, छतरपुर से अंधेरिया मोड़, एमजी रोड, कालका दास मार्ग होते हुए दरगाह हजरत ख्वाजा बख्तियार काकी, महरौली तक निकाला जाएगा।

इसमें कहा गया है कि पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार और कल्याणपुरी में, जुलूस 27 ब्लॉक त्रिलोक पुरी बस स्टैंड, पॉकेट-2 मयूर विहार, कर्बला कोटला गांव, मयूर विहार पॉकेट-1, आचार्य निकेतन रोड, त्रिलोक पुरी बस स्टैंड से निकाला जाएगा।

पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के अन्य इलाकों में भी जुलूस निकाले जाएंगे, जिसके कारण यातायात प्रभावित रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट