देश की खबरें | स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर दिल्ली पुलिस ने परामर्श जारी किया, यातायात प्रतिबंध लगाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले यातायात परामर्श जारी किया है और मुख्य समारोह में आमंत्रित लोगों की सुविधा और सुरक्षा कारणों से बृहस्पतिवार को लाल किले के आसपास के क्षेत्र में आवाजाही पर कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं।

नयी दिल्ली, 14 अगस्त दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले यातायात परामर्श जारी किया है और मुख्य समारोह में आमंत्रित लोगों की सुविधा और सुरक्षा कारणों से बृहस्पतिवार को लाल किले के आसपास के क्षेत्र में आवाजाही पर कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं।

पुलिस ने एक अगस्त को शहर में पैराग्लाइडर, यूएवी, हॉट एयर बैलून और छोटे आकार के विमान जैसे हवाई उपकरणों को उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। परामर्श में इसे फिर से दोहराया गया जो बृहस्पतिवार तक लागू रहेगा।

परामर्श में कहा गया है कि बृहस्पतिवार को नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निषाद राज मार्ग, एस्प्लेनेड रोड और सुभाष मार्ग से जुड़ने वाली सड़कें, रिंग रोड पर राजघाट से आईएसबीटी तक और आउटर रिंग रोड पर आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर तक का रास्ता यातायात के लिए बंद रहेगा।

इसमें कहा गया है कि जिन वाहनों पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के पार्किंग लेबल नहीं होंगे, वे सी-हेक्सागन, इंडिया गेट, कोपरनिकस मार्ग, मंडी हाउस, सिकंदरा रोड, तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बीएसजेड मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग और जेएल नेहरू मार्ग पर जाने से बचें। परामर्श के मुताबिक, बिना लेबल वाली गाड़ियां रिंग रोड पर निजामुद्दीन खत्ता और आईएसबीटी कश्मीरी गेट के बीच के रास्ते तथा आउटर रिंग रोड पर निजामुद्दीन खत्ता से सलीमगढ़ बाईपास के रास्ते आईएसबीटी कश्मीरी गेट जाने वाले रास्ते पर जाने से बचें।

परामर्श में कहा गया है कि पुराना लोहे का पुल तथा गीता कॉलोनी फ्लाइओवर पर शांति वन की ओर जाने वाला रास्ता बृहस्पतिवार को बंद रहेगा।

इसमें कहा गया है कि आम जनता को कैमरा, दूरबीन, कार रिमोट नियंत्रित चाबियां, छाता, हैंडबैग, ब्रीफकेस, ट्रांजिस्टर, सिगरेट लाइटर, टिफिन बॉक्स, पानी की बोतलें, लंच बॉक्स आदि न लाने की सलाह दी जाती है।

इसने जनता से यह भी कहा कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु को न छुएं तथा ऐसी किसी भी वस्तु की उपस्थिति के बारे में तुरंत निकटतम पुलिसकर्मी को सूचित करें।

परामर्श में कहा गया है कि बुधवार रात 12 बजे से बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तक निजामुद्दीन खत्ता और वजीराबाद ब्रिज के बीच मालवाहक वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी। बुधवार रात 12 बजे से बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तक महाराणा प्रताप आईएसबीटी और सराय काले खां आईएसबीटी के बीच अंतरराज्यीय बसों को जाने की अनुमति नहीं होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Key Players To Watch Out: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Streaming: मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

LSG vs DC T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें