देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने चार मादक पदार्थ तस्करों को पकड़ा, जब्त किया 1.9 करोड़ रुपये का गांजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 1.9 करोड़ रुपये मूल्य का 411 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 20 जुलाई दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 1.9 करोड़ रुपये मूल्य का 411 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली के द्वारका इलाके से तीन कथित मादक पदार्थ तस्करों को जबकि उनके आपूर्तिकर्ता को ओडिशा से गिरफ्तार किया गया।

गिरोह की गतिविधियों के बारे में मिली गुप्त सूचना के आधार पर अपराध शाखा ने यह अभियान चलाया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस दल ने द्वारका सेक्टर 19 के पास एक ट्रक और एक कार को उस समय पकड़ा जब आरोपी कथित तौर पर गांजा ट्रक से निकालकर कार में भर रहे थे’

पुलिस ने बताया कि मौके से गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोकेश भारद्वाज (27), आशिष खासा उर्फ आशु (20) और मोईन खान (24) के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि यह प्रतिबंधित पदार्थ ओडिशा से लाया गया था। उनके खुलासे के आधार पर टीम ने 10 जुलाई को ओडिशा से आपूर्तिकर्ता श्रीकांत प्रसाद (33) का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि लोकेश और आशीष हरियाणा के रेवाड़ी के माहेश्वरी गांव के निवासी हैं और आसानी से पैसे कमाने के लिए नशीले पदार्थों के धंधे में शामिल हो गए। नूंह निवासी मोईन खान किराए के ट्रकों में यह प्रतिबंधित पदार्थ ले जाता था।

बिहार निवासी श्रीकांत कथित तौर पर पहले भी नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल रहा है और ओडिशा से दिल्ली, हरियाणा और अन्य राज्यों में गांजे की आपूर्ति करता था।

पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू