देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है और चार लोगों को गिरफ्तार करने के साथ चोरी के 10 वाहन बरामद किए हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 जुलाई दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है और चार लोगों को गिरफ्तार करने के साथ चोरी के 10 वाहन बरामद किए हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान आबिद उर्फ ​​उस्ताद (47), आसिफ (21), दिलीप (34) और आशीष (31) के रूप में हुई है। उनके पास से चोरी की सात कारें जब्त की गई हैं, जिनमें पांच ईको वैन, एक सियाज और एक क्रेटा शामिल हैं और तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

मध्य दिल्ली के पुलिस उपायुक्त निधिन वलसन ने बताया, ‘‘प्रसाद नगर पुलिस थाने में मारुति ईको कार चोरी का मामला दो जुलाई को दर्ज किया गया था। कार बापा नगर से चोरी हुई थी।’’

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई। टीम ने तकनीकी निगरानी, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया और स्थानीय खुफिया जानकारी एकत्र की जिसके आधार पर होलंबी कलां से सक्रिय एक संदिग्ध की पहचान हुई।

डीसीपी ने कहा, ‘‘होलंबी कलां के मेट्रो विहार में छापेमारी कर आबिद को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और अपने साथियों आसिफ और दिलीप के नाम बताए, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों ने खुलासा किया कि वे या तो चोरी के वाहनों को ‘चेसिस’ और इंजन नंबरों के साथ छेड़छाड़ करने के बाद कबाड़ का काम करने वाले लोगों को बेच देते थे या फिर उन्हें बेचने से पहले अस्थायी रूप से उनका उपयोग करते थे।’’

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस हरियाणा के सोनीपत पहुंची, जहां चौथे आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट