देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने 10 महीने में करीब 100 महंगी कारें चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महज 10 महीने में 90 से 100 महंगी कारें चुराने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 12 मार्च महज 10 महीने में 90 से 100 महंगी कारें चुराने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान मोनू (45), विशाल (40) और गिरोह के सरगना रवि (42) के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने कहा कि चोर आमतौर पर पार्कों और जिम के बाहर से तीन विशिष्ट ब्रांड की कारें - हुंडई की क्रेटा, मारुति की ब्रेजा और टोयोटा की फॉर्च्यूनर चुराते थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने अब तक चोरी की गई पांच कारें बरामद कर ली हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह गिरोह सुबह-सुबह वारदात को अंजाम देता था और वाहनों की सुरक्षा प्रणाली में सेंध लगाने के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल करता था।

डीसीपी ने बताया कि गिरोह ने आधुनिक ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक (ओबीडी) तकनीक का फायदा उठाया, जो अधिकृत तकनीशियनों को कार के मेनफ्रेम तक पहुंच प्रदान करता है।

अधिकारी ने बताया कि चोर मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करते थे और वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल करते थे। ''इस तरीके से उन्हें अपराध करते समय पुलिस की निगरानी से बचने में मदद मिली।''

पुलिस ने बताया कि रवि वाहन चोरी के 48 मामलों में शामिल रहा है, जबकि मोनू के खिलाफ 23 मामले दर्ज हैं और विशाल के खिलाफ 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कहा कि गिरोह का एक अन्य सदस्य कालू अभी भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी