देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने लूट के मामले में 14 साल की तलाश के बाद वांछित व्यक्ति को गिरफ्तार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने हरियाणा से 39 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर दिनदहाड़े टेम्पो चालक को लूटने का आरोप है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, पांच जनवरी दिल्ली पुलिस ने हरियाणा से 39 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर दिनदहाड़े टेम्पो चालक को लूटने का आरोप है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
आरोपी मुकेश उर्फ धांदू को 2011 में उसके खिलाफ दर्ज एक मामले में भगोड़ा घोषित किया गया था।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “वह 14 साल तक गिरफ्तारी से बचता रहा और 2015 में अदालत ने उसे भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया था।”
उन्होंने बताया कि आरोपी सात मई 2011 को बवाना-कंझावाला रोड पर हुई लूट के मामले में कथित रूप से शामिल था।
अधिकारी ने बताया कि मुकेश और उसके साथी जोरा सिंह ने रिवॉल्वर दिखाकर एक टेम्पो चालक से तीन लाख रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया था।
पुलिस ने बताया कि घटना के तुरंत बाद जोरा को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से चोरी की गई रकम बरामद कर ली गई, जबकि मुकेश भागने में सफल रहा और गिरफ्तारी से बचता रहा।
एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने हरियाणा के बहादुरगढ़ से मुकेश को पकड़ा। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने लूट में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)