देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने चार शार्पशूटर को किया गिरफ्तार, जीटीबी अस्पताल में गोलीबारी का संदिग्ध भी शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के यमुनापार इलाके में सक्रिय एक गिरोह के चार शार्पशूटर को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक यहां जीटीबी अस्पताल के वार्ड में 32 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने में कथित तौर पर शामिल था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 23 जुलाई दिल्ली के यमुनापार इलाके में सक्रिय एक गिरोह के चार शार्पशूटर को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक यहां जीटीबी अस्पताल के वार्ड में 32 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने में कथित तौर पर शामिल था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों की पहचान राहुल सिंह (33), सुहैल (22), मुकेश (27) और समीर (22) के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रतीक्षा गोदारा ने बताया कि समीर जीटीबी अस्पताल हत्याकांड में भी शामिल था।

उन्होंने कहा कि ये आरोपी हत्या, डकैती, जबरन वसूली और शस्त्र अधिनियम सहित कई मामलों में वांछित थे।

दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के एक वार्ड में 14 जुलाई को 32 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

हमलावर एक गैंगस्टर को मारने के लिए अस्पताल गए थे जो हासिम बाबा गिरोह का प्रतिद्वंद्वी था और उसे 12 जून को कुछ लोगों ने गोली मार दी थी। गैंगस्टर कुछ समय के लिए उसी वार्ड में भर्ती था, लेकिन हमलावर ने रियाजुद्दीन नाम के व्यक्ति को गोली मार दी, जो उसके सामने वाले बिस्तर पर लेटा हुआ था।

गोदारा ने कहा, “हमें सूचना मिली थी कि समीर और राहुल अपने प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों को खत्म करने की साजिश रच रहे हैं और वे उत्तर-पूर्वी दिल्ली के (उत्तर प्रदेश की) सीमा से लगे इलाके में छुपे हुए हैं।”

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदलते रहे, लेकिन लगातार नजर रखने के बाद उत्तराखंड के ऋषिकेश के पास उनकी गतिविधियों का पता चला।

पुलिस उपायुक्त ने कहा, “एक टीम गठित की गई, जिसने 19 जुलाई को ऋषिकेश के मुनि की रेती से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने उनके कब्जे से चार पिस्तौल और 12 कारतूस भी बरामद किए।”

अधिकारी ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी के बाद गिरोह के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने बताया, “20 जुलाई को मुकेश और सुहैल को दिल्ली के मयूर विहार इलाके से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से दो पिस्तौल और आठ कारतूस बरामद किए गए। मामले की जांच जारी है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी