देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने लूटपाट व हत्या के मामलों में वांछित अंतरराज्यीय अपराधी को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश में हत्या, लूटपाट और हत्या की कोशिश जैसे कई मामलों में वांछित एक अंतरराज्यीय अपराधी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 14 फरवरी दिल्ली पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश में हत्या, लूटपाट और हत्या की कोशिश जैसे कई मामलों में वांछित एक अंतरराज्यीय अपराधी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान गाजियाबाद निवासी किशोर (50) के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि किशोर बार-बार अपना ठिकाना बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा और उसे विभिन्न अदालतों ने भगोड़ा घोषित कर दिया था।

अधिकारी ने कहा, "पुलिस दल को किशोर के जबलपुर(मध्य प्रदेश) में छुपे होने की सूचना मिली, जहां वह एक ट्यूशन सेंटर में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहा था।"

अधिकारी ने बताया कि किशोर का आपराधिक इतिहास खंगालने पर उसके ऊपर दस गंभीर आपराधिक मामले दर्ज पाये गये, जिसमें 1995 में उत्तर प्रदेश में हत्या, मालवीय नगर में लूटपाट व शस्त्र अधिनियम तथा एनडीपीएस अधिनियम के तहत कई अपराध के मामले शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान किशोर ने बताया कि 1995 में अपने भाई की हत्या का बदला लेने के बाद वह जुर्म की दुनिया में आया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट