देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने बिहार में हुई हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में मामूली बात को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोपी 42 वर्षीय व्यक्ति को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर बिहार में मामूली बात को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोपी 42 वर्षीय व्यक्ति को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान बिहार के सीवान निवासी जितेंद्र राम के रूप में हुई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि छह मई, 2022 को जितेंद्र राम सीवान में अपनी बेटी की सगाई में मौजूद था और इसी दौरान एक व्यक्ति से उसकी किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई थी।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी जितेंद्र राम ने उक्त व्यक्ति को लाठियों से बेरहमी से पीटा और मौके से भाग गया। उन्होंने कहा कि उक्त हमले में वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया था।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जितेंद्र राम मुकुंदपुर के जनता विहार में छिपा हुआ है और किसी से मिलने के लिए भलस्वा झील के पास आएगा।

विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने कहा कि जितेंद्र राम जब वहां पहुंचा तो उसे पकड़ लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट