देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने चार अवैध बांग्लादेशी अप्रवासियों को किया गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के बवाना और महिपालपुर से चार अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से तीन प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल दिल्ली के बवाना और महिपालपुर से चार अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से तीन प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान मुस्ताक (72) और उसके बेटों शाहिद खान (28) एवं मिंटू (32) के रूप में हुई है, जो बवाना की जेजे कॉलोनी में रहते थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी जाली दस्तावेजों के आधार पर दो दशक से अधिक समय से राष्ट्रीय राजधानी में रह रहे थे।

उन्होंने बताया कि मोहम्मद मोंटो नामक एक अवैध बांग्लादेशी नागरिक महिपालपुर क्षेत्र में घर की तलाश कर रहा था, उसी दौरान पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

ये सभी अवैध बांग्लादेशी पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत में घुसे थे और बाद में दिल्ली में बस गए थे तथा वर्तमान में बवाना इलाके में प्रॉपर्टी डीलर के रूप में काम कर रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को बवाना में अवैध बांग्लादेशी की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद छापेमारी कर उन्हें पकड़ लिया गया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "पूछताछ के दौरान आरोपियों ने शुरुआत में बांग्लादेश से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया और जाली दस्तावेज पेश करके पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। हालांकि, लगातार पूछताछ और दस्तावेजों की जांच से सच्चाई सामने आ गई।"

आरोपियों ने स्थानीय 'एजेंट' की मदद से पश्चिम बंगाल और दिल्ली में फर्जी दस्तावेज हासिल करने की बात स्वीकार की।

उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय सहिंता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और विदेशी अधिनियम की धारा 14 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में आज होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें