देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने कपिल सांगवान गिरोह के एक प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने कुख्यात कपिल सांगवान गिरोह के एक प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, छह जून दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने कुख्यात कपिल सांगवान गिरोह के एक प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बवाना के औचंदी गांव का निवासी अमरदीप उर्फ ​​अमर लोचब (48) फरीदाबाद में हत्या के एक मामले में वांछित था और लगभग दो साल से फरार था।

पुलिस के अनुसार आरोपी महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) और शस्त्र अधिनियम के तहत भी वांछित था।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) अमित कौशिक ने कहा, ‘‘एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को मुंडका इलाके में टिकरी-झड़ौदा मार्ग पर एक नहर के निकट आरोपी को घूमते हुए देखा, जो जाहिर तौर पर किसी का इंतजार कर रहा था। जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो वह भागने लगा। थोड़ी देर पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया गया।’’

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक अर्ध-स्वचालित पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए।

अधिकारी ने बताया कि अमरदीप, कपिल सांगवान गिरोह के लिए काम करता था। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने तीन आपराधिक मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की जिनमें से एक फरीदाबाद में एक गवाह की हत्या का मामला, महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत एक मामला और एक शस्त्र अधिनियम का मामला शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि उसे मकोका मामले में भगोड़ा घोषित किया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘अमरदीप पर 30 जनवरी, 2024 को फरीदाबाद में सूरजभान उर्फ ​​बल्लू दीनपुर की हत्या का आरोप है। उसके आपराधिक इतिहास में 2013 के धोखाधड़ी मामले और द्वारका में 2020 के डकैती मामले में संलिप्तता शामिल है।’’

कौशिक ने कहा कि सांगवान गिरोह के नेटवर्क, सहयोगियों और हथियार आपूर्ति मार्गों के बारे में अधिक जानकारी के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू