देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने 6.35 करोड़ रुपये के फर्जी कबाड़ व्यवसाय मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने 6.35 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में वांछित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

नयी दिल्ली, 15 मई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने 6.35 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में वांछित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

यह धोखाधड़ी एक फर्जी कबाड़ व्यवसाय से जुड़ी है, जिसमें अधिक मुनाफे का वादा करके 38 लोगों को कथित तौर पर ठगा था।

पुलिस ने बताया कि यह मामला उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नेहरू विहार निवासी रियाजुल हसन खान की शिकायत के बाद दर्ज किया गया।

ईओडब्ल्यू द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी 41 वर्षीय जमील अख्तर ने उसे अधिक मुनाफे का आश्वासन देकर नकली कबाड़ व्यवसाय में निवेश करने का लालच दिया।

बयान में कहा गया है कि अख्तर ने उनका विश्वास जीतने के लिए अपने परिवार के सदस्यों को भी व्यापारिक साझेदार के रूप में पेश किया।

इसमें कहा गया है कि पिछले साल 18 जनवरी को एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी और जांच के दौरान 37 और पीड़ितों ने इसी तरह की शिकायतें पुलिस से कीं, जिससे ठगी की कुल राशि 6.35 करोड़ रुपये हो गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अख्तर पीड़ितों के साथ कथित तौर पर धोखाधड़ी करने के बाद फरार हो गया। उसके संदिग्ध ठिकानों पर कई छापों के बावजूद उसका पता नहीं चल सका।

उन्होंने बताया कि आखिरकार उसने 13 मई को कड़कड़डूमा अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड