देश की खबरें | दिल्ली: झपटमारी की करीब 200 घटनाओं में शामिल व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झपटमारी की करीब 200 घटनाओं (अधिकतर गले की चेन झपटे) में शामिल होने के आरोपी 40 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, एक मई झपटमारी की करीब 200 घटनाओं (अधिकतर गले की चेन झपटे) में शामिल होने के आरोपी 40 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि रंजीत सिंह उर्फ ​​बिल्ला को लूट और झपटमारी के 22 मामलों समेत 40 से अधिक मामलों में पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

कोविड-19 महामारी के मद्देनजर उसे मई, 2020 में तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा किया गया था। पुलिस ने कहा कि इसके बाद वह राजस्थान में अलवर स्थित अपने पैतृक स्थान पर चला गया, लेकिन बाद में वह दिल्ली में फिर से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने लगा।

पुलिस ने कहा कि रंजीत द्वारा पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर, हरी नगर, जनकपुरी से झपटी गयी सोने की नौ चेन बरामद की गयी है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) अक्षत कौशल ने कहा कि 26 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली थी कि रंजीत रघुबर नगर में है जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कौशल ने कहा कि पूछताछ में रंजीत ने पुलिस को बताया कि उसने अकेले ही झपटमारी की करीब 200 घटनाओं को अंजाम दिया।

उन्होंने कहा कि अपना चेहरा छिपाने के लिए वह हमेशा हेल्मेट पहनता था और चोरी की गई महंगी बाइक का इस्तेमाल करता था। वह पश्चिमी दिल्ली में लोगों को निशाना बनाता था क्योंकि वह इस इलके से भलीभांति परिचित था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट