देश की खबरें | दिल्ली: रोहिणी में पान दुकानदार की चाकू मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रोहिणी इलाके में निजी रंजिश में तीन लोगों ने पान की दुकान चलाने वाले 22 वर्षीय युवक की कथित तौर पर चाकू घोपकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 16 जुलाई रोहिणी इलाके में निजी रंजिश में तीन लोगों ने पान की दुकान चलाने वाले 22 वर्षीय युवक की कथित तौर पर चाकू घोपकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी के अनुसार हमलावरों में से तीन को पकड़ लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार शाम को रोहिणी के केएन काटजू इलाके के सेक्टर 17 में हुई।

मृतक की पहचान शक्ति के रूप में हुई है। हमला तब हुआ जब वह अपने घर के पास खड़ा था। इस दौरान तीनों हमलावरों ने उसे दबोच कई बार चाकू से वार किये।

शक्ति को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपियों की शक्ति से पहले से दुश्मनी थी जिसका कारण था कि उसने (शक्ति ने) कुछ साल पहले आरोपियों में से एक पर हमला किया था। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने बदला लेने के लिए शक्ति पर हमला किया।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड