देश की खबरें | दिल्ली: तेज रफ्तार कार के डीटीसी बस से टकराने की घटना में एक व्यक्ति घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद कथित तौर पर अनियंत्रित होकर डीटीसी बस से टकरा गई।

नयी दिल्ली, 28 अगस्त दिल्ली में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद कथित तौर पर अनियंत्रित होकर डीटीसी बस से टकरा गई।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में कार में सवार 30-वर्षीय एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि घायल की पहचान पूर्वी पंजाबी बाग निवासी आशीष गुप्ता के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना जन्माष्टमी पार्क के पास रिंग रोड पर हुई।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) घनश्याम बंसल के मुताबिक, ''मौके पर पहुंची पुलिस को एक कार क्षतिग्रस्त हालत में मिली। पूछताछ के दौरान पता चला कि कार का चालक वाहन को तेज गति से चला रहा था। तभी कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद अनियंत्रित हो कर दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस से टकरा गई।''

पुलिस ने कहा कि घायल को महाराजा अग्रसेन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि घटनाओं का क्रम स्थापित किया जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड