देश की खबरें | दिल्ली: वजीराबाद फ्लाईओवर के पास दुर्घटना में एक राहगीर की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली में वजीराबाद फ्लाईओवर के पास बुधवार को तड़के सड़क पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति की कथित तौर पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 15 मार्च उत्तरी दिल्ली में वजीराबाद फ्लाईओवर के पास बुधवार को तड़के सड़क पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति की कथित तौर पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष थी और उसकी पहचान अभी नहीं हो पायी है।

पुलिस ने बताया कि पैदल जा रहे व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि हादसे की सूचना सुबह करीब साढ़े चार बजे मिली। घायल को लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया, "हमने वजीराबाद पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (तेज गति से वाहन चलाना या सार्वजनिक रास्ते पर तेज गति से वाहन चलाना) और 304 ए (लापरवाही के कारण मौत) के तहत मामला दर्ज किया है और मृतक की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है।’’

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज एकत्रित किए जा रहे हैं ताकि घटना में इस्तेमाल किए गए वाहन और वाहन चालक की तलाश की जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई