देश की खबरें | दिल्ली: युवती की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में एक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) उपकरणों का उपयोग कर कॉलेज की एक छात्रा की तस्वीरों को अश्चील चित्रों में बदलने और उसके नाम से सोशल मीडिया पर बनाए गए फर्जी खातों में उन तस्वीरों को अपलोड करने के आरोप में 21 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो जुलाई दिल्ली में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) उपकरणों का उपयोग कर कॉलेज की एक छात्रा की तस्वीरों को अश्चील चित्रों में बदलने और उसके नाम से सोशल मीडिया पर बनाए गए फर्जी खातों में उन तस्वीरों को अपलोड करने के आरोप में 21 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आरोपी की पहचान उजागर नहीं की गई है और पुलिस ने उसे पालम इलाके से पकड़ा है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) अमित गोयल ने एक बयान में कहा, ‘‘16 जून को एक युवती ने शिकायत में कहा था कि आरोपी उसकी तस्वीरों का इस्तेमाल कर रोजाना नए-नए व फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बना रहा है, जिसके साथ अपमानजनक और अभद्र कैप्शन भी हैं।’’

आरोपी के खिलाफ दक्षिण-पश्चिम साइबर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 78 (पीछा करना) और 79 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द, इशारा या कृत्य करना) के तहत मामला दर्ज किया गया।

गोयल ने बताया कि उस व्यक्ति ने पीड़िता की सार्वजनिक रूप से उपलब्ध प्रोफाइल फोटो का उपयोग करके एआई के माध्यम से उसकी तस्वीरों में छेड़छाड़ की।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने बताया, ‘‘उसने फर्जी अकाउंट का उपयोग करके शिकायतकर्ता और सोशल मीडिया पर उसके फॉलोअर्स को ‘फॉलो’ अनुरोध भी भेजे, जिसका उद्देश्य उसके सामाजिक दायरे में उसे बदनाम और अपमानित करना था।’’

अधिकारी ने बताया, ‘‘कई छापों और लगातार निगरानी के बाद आरोपी को पालम गांव से पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।’’

पुलिस ने उस व्यक्ति का फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है, जिससे यह पता लगाया जाएगा कि क्या उसने अन्य लोगों को भी निशाना बनाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs Zimbabwe T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगा अफगानिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Afghanistan vs Zimbabwe 2nd T20I Match Preview: शारजाह में आज खेला जाएगा अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Sharjah Cricket Stadium Pitch Report: शारजाह में जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या अफगानिस्तान के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट